आष्टा में शांति समिति की बैठक सम्पन्न:28 दिसंबर को कोई आंदोलन नहीं
कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र धारा 163 लागू,शांति मार्च निकालकर दिया सौहार्द का संदेश

आष्टा में शांति समिति की बैठक सम्पन्न:28 दिसंबर को कोई आंदोलन नहीं
कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र धारा 163 लागू,शांति मार्च निकालकर दिया सौहार्द का संदेश
MP दर्पण के लिए सीहोर से भारती राजपूत की रिपोर्ट
सीहोर:थाना आष्टा अंतर्गत शांति समिति की बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में 21 दिसंबर को हुई घटना, बाहर से आए लोगों द्वारा विवादित बयान देकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने के प्रयास तथा 28 दिसंबर को प्रस्तावित आंदोलन के आह्वान पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 दिसंबर को आष्टा में किसी भी प्रकार का आंदोलन, बंद, धरना या प्रदर्शन नहीं होगा। सभी धर्मों एवं वर्गों के प्रतिनिधियों ने कहा कि आष्टा के नागरिक शांति प्रिय हैं और नगर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। समिति के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कानून के तहत निष्पक्ष कार्रवाई एवं शांति बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी तय किया गया कि बाहर से किसी भी व्यक्ति को आकर शांति भंग करने नहीं दिया जाएगा।
कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र धारा 163 लागू, शांति मार्च निकालकर दिया सौहार्द का संदेश
कानून-व्यवस्था की दृष्टि से आष्टा क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू की गई है। बैठक के पश्चात विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा नगर में शांति मार्च निकाला गया, जिसके माध्यम से आमजन को शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया गया।
शांति समिति की बैठक में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व विधायक रघुनाथ जी मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ललित नागोरी, धारा सिंह पटेल, जनपद उपाध्यक्ष गजराज मेवाड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भुरू भाई, शहर काजी फजले बारी, हरपाल ठाकुर, रूपेश राठौर, उमेश शर्मा, चांद मियां, पारसमल जी सिंगी, बाबूलाल जी पटेल सहित विभिन्न समाजों के सम्मानित नागरिक एवं समस्त पत्रकारगण उपस्थित रहे।




