सरगुजा संभाग में भाजपा अजा मोर्चा की संभागीय बैठक संपन्न
अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष नियुक्ति की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित

सरगुजा संभाग में भाजपा अजा मोर्चा की संभागीय बैठक संपन्न
अशोक कुमार सोनवानी बने सर्वसम्मति से नेता
अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष नियुक्ति की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित
सरगुजा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक अशोक कुमार सोनवानी के नेतृत्व में गरिमामय रूप से संपन्न हुई। बैठक में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से लगभग 15-15 प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में बताया गया कि सरगुजा संभाग में अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 8.7% है तथा 743 गांवों में यह वर्ग बहुलता में है, बावजूद इसके 14 विधानसभा एवं 3 लोकसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं है। साथ ही आयोग, निगम और मंडलों में भी समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाने पर मोर्चा के पदाधिकारियों ने असंतोष व्यक्त किया।
अशोक कुमार सोनवानी ने अपने उद्बोधन में समाज को आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोर्चा का उद्देश्य है कि अनुसूचित जाति समाज का हर व्यक्ति संगठन से जुड़कर आगे बढ़े।
बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अशोक कुमार सोनवानी को अजा वर्गों के नेतृत्व के लिए प्रमुख नेता चुना। साथ ही संगठन एवं मुख्यमंत्री से मांग की गई कि उन्हें अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया जाए, ताकि समाज की अपेक्षाओं को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।
बैठक को फोन के माध्यम से विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष माननीय डोमन लाल कोसेवाड़ा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा— “मैं सरगुजा संभाग के अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध हूं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सदैव समाज के upliftment के लिए तत्पर हैं। हम सभी को मिलकर विकास परक योजनाओं को धरातल पर उतारना है।”
कार्यक्रम में सुखदेव चौधरी, गनपत पाटिल और भोला रवि द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। विभिन्न जिलों के प्रमुखों ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में रामदेव, पवन, देवेन्द्र, सुनीता लहरे, जिवबंधन, धीरण, लाल जीवन, मुन्ना रवि, दीपक, मोरे लाल, शिवलाल, आनंद लहरे, दिलराज रवि, मनोज, भंवरलाल, सोबरन, जनकधारी, सुर्दर्शन चौधरी, सुनील सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में भुषन बघेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।




