भीमपुर

SIR का घर – घर जा BLO,पंचायत,आंगनवाड़ीकार्यकर्ता आदि के द्वारा किया जा सर्वे

राजनैतिक दल के द्वारा आदर्श धनोरा में SIR सर्वे का किया गया निरीक्षण 

SIR का घर – घर जा BLO,पंचायत,आंगनवाड़ीकार्यकर्ता आदि के द्वारा किया जा सर्वे

राजनैतिक दल के द्वारा आदर्श धनोरा में SIR सर्वे का किया गया निरीक्षण 

भीमपुर से इदरीश वीरानी 

भीमपुर:पूरे प्रदेश में शासन के आदेशानुसार SIR गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य जोरो से चल रहा हैं।शनिवार को ग्राम आदर्श धनोरा में BLO द्वारा किए जा रहे निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान में राजनैतिक दलों द्वारा भी अपना सहयोग प्रदान किया गया।आदर्श धनोरा में पुनरीक्षण अभियान का कार्य बूथ लेवल ऑफिसर इंद्रजीतसिंह(आजाद) कश्यप,सुपरवाइजर गरीबदास यादव की सतत निगरानी में ग्राम के समस्त मतदाताओं के घर घर जाकर जानकारी लेकर किया जा रहा है।पुनरीक्षण टीम के द्वारा किए जा रहे कार्यों की अचानक राजनैतिक दल के एक समूह द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें अभी तक किए गए सर्वे की विस्तृत मे समीक्षा की गई।राजनैतिक दल बीजेपी मंडल अध्यक्ष भीमपुर अनिल उयके,वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाशसिंह बैंस,किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप आर्य, वरिष्ठ बीजेपी नेता राम यादव,आर्मी रिटायर ऑफिसर राजेंद्रसिंह गौतम,आदर्श धनोरा उपसरपंच पंकजसिंह बैंस,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अश्विनी बिहारे,ऑपरेटर करन इवने,ग्राम रक्षक सुमित कछवाहे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!