
सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत भीमपुर क्लस्टर स्तर के खेलो का हुआ शुभारंभ
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ब्लॉक समन्वयक चिचोली अनारकली तुमडाम रही मौजूद
दामजीपूरा:- ब्लॉक मुख्यालय में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेलो का शुभारंभ सोमवार से किया गया। जिसमें भीमपुर शहरी के साथ ग्रामीण स्तर के ग्रामों की टीमों द्वारा भाग लिया जा रहा हैं।प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष भीमपुर भैयालाल इरपाचे,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुनील अड़लक,जनपद उपाध्यक्ष प्रेमलता कास्दे,मंडल उपाध्यक्ष विकास बिसोने, सरपंच मानसिग नर्रे, बीईओ भीमपुर विशाल भोपले,सांदीपनी स्कूल प्रभारी प्राचार्य सिरसाम,कालूराम पाटिल, इंद्रजीत(आजाद) राजपुत,खेल एवं युवा कल्याण विभाग ब्लॉक समन्वयक चिचोली अनारकली तुमडाम एवं शिक्षा विभाग,पंचायत विभाग के संयुक्त प्रयासों से शुभारंभ हुआ जो दिनांक 17 नवंबर से 22 नवंबर तक क्रमबद्ध 6 क्लस्टरों पर आयोजित रहेगा।विशेष स्पोर्ट्स सहयोग रविकुमार इवने, सुजीत कुमार इवने,कैलाश धुर्वे, काशीराम बिहारे,सियाराम इवने एवं कमेंट्री अरविंद उयके द्वारा की जाएंगी।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष भैय्यालाल इरपाचे ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री जी की इच्छा को बताते हुवे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं सुनील अड़लक द्वारा विशेष रूप से महिलाओं को उच्च स्थान पर पहुंचाने की बात कही।




