छत्तीसगढ़सारणी

केशवनगर बिश्रामपुर में भूमि विवाद को लेकर महिला ने थाने में की शिकायत, फर्जीवाड़े का आरोप

केशवनगर बिश्रामपुर में भूमि विवाद को लेकर महिला ने थाने में की शिकायत, फर्जीवाड़े का आरोप

केशवनगर बिश्रामपुर में भूमि विवाद को लेकर महिला ने थाने में की शिकायत, फर्जीवाड़े का आरोप

अफरोज खान 

ग्राम जमगला निवासी फूल बासो पति बीरबल ने थाना बिश्रामपुर में भूमि फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदिका ने बताया कि उसके नाम की भूमि को अनावेदक नागेश सिंह आर्मो ने धोखाधड़ी कर अपने नाम दर्ज करा लिया है। यह भूमि ग्राम केशवनगर स्थित खसरा नंबर 889/12, 1071/6, रकबा 0.090 एवं 0.020 हेक्टेयर में दर्ज है।

आवेदिका के अनुसार, दिनांक 27 जून 2025 को नागेस सिंह आर्मो ने फर्जी दस्तावेज बनाकर “फूल कुअर” नामक महिला को “फूल बासो” बताकर रजिस्ट्री करा ली। जबकि फूल कुअर और फूल बासो दो अलग-अलग महिलाएं हैं। इस कथित फर्जीवाड़े के कारण आवेदिका और उसके परिवार को गंभीर मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फूल बासो ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसने इस मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित दस्तावेजों की जांच करवाई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि हस्ताक्षर और नाम में गड़बड़ी की गई है। आवेदिका ने आरोप लगाया कि नागेस सिंह ने षड्यंत्रपूर्वक जालसाजी कर उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की है।

थाना बिश्रामपुर पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दस्तावेजों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह के फर्जीवाड़े के मामले बढ़ रहे हैं, जिनकी प्रशासनिक स्तर पर सख्त जांच की जरूरत है। आवेदिका ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उसकी जमीन उसे वापस दिलाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!