एम सी बी

जिला में बिहान अंतर्गत “नई चेतना 4.0” जेंडर समानता राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ

थीम- एक साथ, एक आवाज - समानता के लिए संकल्प का आगाज

जिला में बिहान अंतर्गत “नई चेतना 4.0” जेंडर समानता राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ

थीम- एक साथ, एक आवाज – समानता के लिए संकल्प का आगाज

एमसीबी से कैलाश गिरी की रिपोर्ट

बिहान अंतर्गत चलाए जा रहे वार्षिक राष्ट्रीय अभियान “नई चेतना 4.0” का शुभारंभ आज जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में किया गया। यह अभियान 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य समाज में जेंडर समानता, महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जन-जागरण लाना है।

अभियान की जिला स्तरीय शुरुआत कलेक्टर के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती अंकिता सोम के मार्गदर्शन में नवा बिहान संकुल स्तरीय संगठन में हुई। कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के सभी संकुल स्तरीय संगठन पदाधिकारियों, ग्राम संगठन एवं स्व सहायता समूह के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की।

बैठक में पूरे एक माह तक चलने वाले अभियान की साप्ताहिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें शामिल हैं- संकुल स्तरीय संगठन स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम, ग्राम संगठन स्तर पर प्रशिक्षण एवं संवाद गतिविधियाँ, स्व सहायता स्तर स्तर पर सामुदायिक बैठक और व्यवहार परिवर्तन अभियान, महिला सुरक्षा, समान अधिकार और घरेलू हिंसा रोकथाम पर विशेष सत्र तथा समानता विषयक संकल्प रैली एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।

कार्यक्रम में जिला मिशन से जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सभी संकुल स्तरीय संगठन पदाधिकारी, सदस्यगण और जेंडर सखी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि इस अभियान को गांव-गांव तक पहुँचाकर महिलाओं के सम्मान और जेंडर समानता को मजबूत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!