गुरू नानक जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न हुई
गुरू नानक जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न हुई

गुरू नानक जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न हुई
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर सिंधी समाज द्वारा चल रहे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज श्री झूलेलाल मंदिर प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बालिकाओं ने बड़ी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से गुरु नानक देव जी के उपदेशों और समाजिक एकता का संदेश प्रस्तुत किया गया।
10 से 15 वर्ष और 16 से 20 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने भी रंगोली प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन नन्हें कलाकारों की सृजनशीलता और भावनात्मक अभिव्यक्ति ने सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन जज कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें
पलक धमनानी, सुनीता धमनानी, शोभा लोकवाणी, पूजा मेठवानी एवं नीतू आडवाणी शामिल थीं।
सभी निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और भावना की सराहना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कला, संस्कृति और एकता के भाव को बढ़ावा देना रहा।
अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और गुरु नानक देव जी के उपदेश “नाम जपो, किरत करो, वंड छको” के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
जय झूलेलाल – झूलेलाल जो जयकारो, हाले मुख में आसी कारों!




