ग्राम महेन्द्र गांव में सप्तशक्ति कार्यक्रम आयोजन सम्पन्न हुआ
ग्राम महेन्द्र गांव में सप्तशक्ति कार्यक्रम आयोजन सम्पन्न हुआ

ग्राम महेन्द्र गांव में सप्तशक्ति कार्यक्रम आयोजन सम्पन्न हुआ
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा – दिनांक 05-11-2025 को महेंद्र गांव में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मात्र शक्तियों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता की गई जिसमे रंगोली सजाओ, आरती की थाली सजाओ, महिलाओं ने काफी संख्या में भाग लिया एवं विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया । रेखा विश्नोई और ममता विराट द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्वलित किया गया उसके बाद बालिकाओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया विभिन्न प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुए हैं जिसमें बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और विजेताओं को प्रस्तुत किया गया सप्तशक्ती संगम के माध्यम से महिलाओं में जागृति लाना बिखरते परिवार टूटते परिवार सहित परिवार का बिखराव आदि के बारे में महिलाओं को बताना मुख्य वक्ता रेखा बिश्नोई ने अपने विचारो के माध्यम से महिलाओं से कुटुंब प्रबोधन के बारे में बात कीजिए कि पहले घर में बड़े बुजुर्ग होते थे तो हम उनका आदर सत्कार सम्मान करते थे और घर में सारे काम उनके कहे अनुसार होते थे मगर आज घर में चार लोग हैं तो चारों के अलग-अलग मत चलते हैं इससे आर्थिक बोझ भी बड़ता है घर में बिखरते परिवार के कारण अगर पहले एक चूल्हे पर खाना बनता था तो खर्च भी कम होते थे हमें हम भारत की भूमि पर रहते हैं या भारत की धरती को भारत माता कहा जाता है गंगा नदी को मन कहा जाता गंगा मां तुलसी को तुलसी मां कहा जाता है ऐसे अन्य देशों में नहीं है हमें हमारे बच्चों को बचपन में ही अच्छे संस्कार देना है और मोबाइल से दूरी बनाना है ममता दिदी ने भी अपने विचार रखे ओर कहा की पर्यावरण को बचाने के उपर ओर छोटी-छोटी योजनाओं के द्वारा पर्यावरण को बचा सकते हैं इसमें मात्र शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है संचालन अलका गौर ने किया जिसने पूरे कार्यक्रम को अपने कुशल संचालन से सभी को मंत्र मुक्त कर दिया महापुरुषों की झांकियां बनाई गई जिसमें एक लघु नाटिका के द्वारा शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई, देवी अहिल्याबाई, महात्मा गांधी, ऐसे परिधान में बच्चों को तैयार किया गया और एक लघु नाटिका के द्वारा एक संदेश दिया गया और कार्यक्रम सफल रहा जिसमें लगभग गांव की 200 महिलाएं ने भाग लिया और सभी महिलाएं एक ही कलर के परिधान मे आई ।




