इन्दौर

फरार आरोपियों की पतारसी कर विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु इन्दौर कमीश्नरेट पुलिस को निर्देशित किया गया 

फरार आरोपियों की पतारसी कर विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु इन्दौर कमीश्नरेट पुलिस को निर्देशित किया गया 

फरार आरोपियों की पतारसी कर विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु इन्दौर कमीश्नरेट पुलिस को निर्देशित किया गया 

देखिए video बलात्कार का फरार आरोपी के थाना हीरानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नवाज खान की रिपोर्ट 

इंदौर पुलिस आय़ुक्त श्री संतोष सिंह द्वारा इंदौर शहर मे महिला संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने एवं अज्ञात उद्घोषित / फरार आरोपियों की पतारसी कर विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु इन्दौर कमीश्नरेट पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह, श्री आरके सिंह द्वारा पुलिस उपायुक्त (जोन-3) जिला इंदौर श्री राजेश व्यास, अति0 पुलिस उपायुक्त (जोन-3) जिला इंदौर श्री रामस्नेही मिश्रा व सहायक पुलिस आयुक्त (हीरानगर) जिला इंदौर श्रीमती रुबिना मिजवानी ने थाना प्रभारी हीरानगर श्री सुशील पटेल को महिला संबंधी अपराधों के प्रकरणो में तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही कर आरोपियों की तलाश करने हेतु निर्देशित किया था।

उक्त निर्देशों के तारतम्य में हीरानगर पुलिस द्वारा बलात्कार का फरार आरोपी समीर पिता कदीर अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम टक्कर पचकुईया थाना हनुमानताल जिला जबलपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी थाना हीरानगर क्षेत्र के किन्नर डेरे में ढोलक बजाने का काम करता था जिसको अपराध दर्ज होने की सूचना लगते ही फरार हो गया था जिसकी इंदौर व अन्य संभावित स्थानों की तलाश करते आरोपी का कोई पता नही चल रहा था आरोपी की जबलपुर में होने की सूचना मिलने पर बल को तत्काल जबलपुर रवाना किया गया जहां पर से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में थाना हीरानगर पर लाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया

प्रकरण में डेरे में उपस्थित अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी हीरानगर सुशील पटेल , उनि. शिवराज सिंह ठाकुर, प्रआर. सौरभ. आऱ राघवेंद्र ,आर. विश्वरतन, आर. सुमरन की सराहनीय भुमिका रही है।*इंदौर से संवादाता नवाज खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!