अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) के विरूद्ध हरदा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) के विरूद्ध हरदा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) के विरूद्ध हरदा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
एम पी दर्पण हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
जिला हरदा (म.प्र.) के पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस
हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्राम्स रखने वाले आरोपियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय कार्य किया गया है।
* घटना का विवरण – दिनांक 17.11.25 को आरोपी तलाश के दौरान भाटपरेटिया रोड तिराहा पर वाहन
चैकिंग करते स्कूटी क्रमांक यूपी 14 सीजे 3205 के चालक को रोकने का प्रयास किया जो घबरा कर भागने की कोशिक किया उक्त व्यक्ति का आचरण संदिग्ध प्रतीत होने से तत्काल उपस्थित पंचान एवं स्टाफ की मदद से पकडकर हिकमत अमली से तलाश ली गई तलाश के दौरान संदिग्ध चालक की जींस की पेन्ट के पीछे की जेब से एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें गोल्डन ब्राउन रंग का पदार्थ पाया गया उक्त से बरामद पदार्थ के संबंध में पूछते डरी सहमी जवान में उसके एमडी पाउण्डर होना बताया नाम पता पूछने पर अपना नाम पंकेश पिता बनवारी लाल झवर उम्र 38 साल निवासी पोस्ट आफिस के सामने हरदा का होना बताया। आरोपी पंकेश के पास से बरामद 2.61 ग्राम एमडी ड्रम्स जप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाकर अपराध क्रमांक 528/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट कायम विवेचना में लिया गया।




