हरदा

व्यापारी वर्ग की शिकायत पर नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय, घंटाघर शौचालय निर्माण कार्य पूरा

व्यापारी वर्ग की शिकायत पर नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय, घंटाघर शौचालय निर्माण कार्य पूरा

व्यापारी वर्ग की शिकायत पर नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय, घंटाघर शौचालय निर्माण कार्य पूरा

शीघ्र शुरू करने का मिला आश्वासन

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा, 7 अक्टूबर 2025।

घंटाघर मुख्य बाजार, पेडी घाट के समीप निर्माणाधीन शौचालय का मामला लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ था। कई बार व्यापारियों ने नगर पालिका से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद व्यापारियों ने नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी से शिकायत की।

अमर रोचलानी ने तुरंत कलेक्टर हरदा को इस मामले की शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत की प्रतिलिपि नगर पालिका के सीएमओ को भी भेजी गई। इसके बाद प्रशासन ने ठेकेदार को बुलाकर शेष कार्य चार-पांच दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए

आज नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी एवं विधायक प्रतिनिधि संजय जैन ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ठेकेदार द्वारा उच्च गुणवत्ता का निर्माण कार्य किया गया है और शौचालय अब पूरी तरह से तैयार है

इस विषय में नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने सीएमओ से चर्चा की, जिस पर सीएमओ ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में शौचालय को चालू कर दिया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा

> “व्यापारी वर्ग और आमजन लंबे समय से असुविधा झेल रहे थे। अब जबकि निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है और गुणवत्ता भी उत्कृष्ट है, नगर पालिका को इसे तुरंत जनता के उपयोग हेतु प्रारंभ कर देना चाहिए। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!