हरदा

टिमरनी की प्रियांशी राजपूत का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हेतु चयन

टिमरनी की प्रियांशी राजपूत का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हेतु चयन

टिमरनी की प्रियांशी राजपूत का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हेतु चयन

हरदा से ब्युरो चीफ गोपाल शुक्ला

टिमरनी- एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल टिमरनी की कक्षा 11वीं कॉमर्स की छात्रा कु. प्रियांशी राजपूत ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर टिमरनी का नाम रोशन किया है। उनका चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता शाजापुर में दिनांक 4 से 8 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रियांशी नर्मदापुरम संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।विद्यालय के खेल प्रशिक्षक दिलीप चौहान ने बताया कि प्रियांशी ने प्रारंभिक स्तर से ही कबड्डी खेल में अपनी विशेष दक्षता दिखाई है। लगातार अभ्यास और अनुशासन के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि अर्जित की है। विद्यालय के प्राचार्य आशीष त्रिपाठी एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार ने प्रियांशी की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। स्कूल संचालक सचिन बलवटे ने कहा कि प्रियांशी जैसी प्रतिभाएँ हमारे क्षेत्र की पहचान हैं।विद्यालय को गर्व है कि हमारी छात्राएँ शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

विद्यालय परिवार एवं समस्त शिक्षकों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि प्रियांशी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, विद्यालय तथा टिमरनी नगर का नाम और अधिक गौरवान्वित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!