थाना भैरूंदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही — जुए की फड़ पर मारी रेड, 17 जुआरी गिरफ्तार
1.45 लाख रुपये नगद, ताश की गड्डी और तीन दोपहिया वाहन समेत कुल 5.25 लाख रुपये का माल जब्त

थाना भैरूंदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही — जुए की फड़ पर मारी रेड, 17 जुआरी गिरफ्तार
1.45 लाख रुपये नगद, ताश की गड्डी और तीन दोपहिया वाहन समेत कुल 5.25 लाख रुपये का माल जब्त
सीहोर, 21 अक्टूबर 2025
थाना भैरूंदा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम डिमावर में संचालित जुए की फड़ पर छापा मारकर 17 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,45,410/- की नगदी, ताश के पत्ते और तीन दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। कुल ज़ब्त माल की कीमत ₹5,25,410/- आंकी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशों पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी श्री रोशन जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
गुप्त सूचना के आधार पर 21 अक्टूबर को ग्राम डिमावर में स्थित एक मकान में दबिश दी गई, जहाँ 17 लोग रुपये के दांव पर ताश खेलते हुए पाए गए। मौके से कई अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण के नाम इस प्रकार हैं:
दीपक, सुनील, शैलेन्द्र, कोशल, आकाश, दशरथ उर्फ भुरा, कमलेश, अजय, विमल, इमरतलाल, शिवराज, नितेश, रोहित, पदमसिंह, जितेन्द्र, महेन्द्र एवं एक अन्य रोहित–सभी निवासी ग्राम डिमावर, थाना भैरूंदा।
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना भैरूंदा में अपराध क्रमांक 571/25 के अंतर्गत धारा 4, 5 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में प्रआर. धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रआर. दिनेश जाट, आर. प्रकाश नर्रे, आर. मनोक परते, आर. सतेन्द्र, व आर.निखिल सूर्यवंशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



