बैतूलभीमपुरमध्य प्रदेश
Trending

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में शिविर आयोजन

2000 से अधिक महिलाओं ने कराई अपनी स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में शिविर आयोजन

2000 से अधिक महिलाओं ने कराई अपनी स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिला कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

बैतूल 1 अक्टूबर 2025

      जिले में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान 17 सितंबर से प्रारंभ किया गया है, जो आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया अभियान के अंतर्गत महिला अधिकारी, कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर 1 अक्टूबर 2025 को जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित किया गया। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जिला चिकित्सालय में कुल 64 महिलाओं अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में 75सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी 118सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर 47सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली 87 महिलाओं अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर के शिविर में किए 2021 पंजीयन

      सीएमएचओ डॉ.हुरमाड़े ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि श्री शिवदयाल आजादश्री अनिल उइकेजनपद सदस्य श्री पप्पू काकोडियासरपंच श्री मानसिंह नरेंराज्य स्तर से आई वरिष्ठ संयुक्त संचालक लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा विभाग डॉ० आभा शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी अधिकारी डॉ दीपक निगवाल द्वारा दी गई जानकारी अनुसार शिविर में पंजीयन 2021 किये गये। शिविर में शुगर जांच 373बीपी जांच 715सर्वाइकल जांच 77. हीमोग्लोबिन जांच 583टीबी जांच 299एचआईवी जांच 26 शिशु रोग 26नाक कान गला 44. हड्डी रोग 97, नेत्र रोग 118 में से मोतियाबिंद के 35 मरीजों को चिन्हित कियादंत रोग 60किशोर 239एएनसी महिलाएं 107 तथा सिकलसेल जांच 132 मरीजों की गई। सभी को प्राथमिक उपचार एवं परामर्श दिया गया। इसके अलावा 47 विकलांग बच्चों को प्रमाणपत्र हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय बैतूल की विशेषज्ञों की टीम द्वारा जांच एवं परीक्षण किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारीडीपीएम डॉ विनोद शाक्यमहिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी भीमपुरडीसीएम श्री कमलेश मसीहबीईईबीपीएमबीसीएम स्वास्थ्य स्टाफआशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!