एम सी बीकोरिया

शताब्दी वर्ष में आरएसएस ने रतनपुर मे किया पथसंचलन

राष्ट्रहित के लिए समाज को एकजुट होने का किया आह्वान

शताब्दी वर्ष में आरएसएस ने रतनपुर मे किया पथसंचलन

राष्ट्रहित के लिए समाज को एकजुट होने का किया आह्वान

एमसीबी से कैलाश गिरी की रिपोर्ट

चिरमिरी/राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रतनपुर मंडल में विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन का कार्यक्रम श्रीराम मंदिर में आयोजित किया गया जिसमें काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने निर्धारित गणवेश में कदम से कदम मिलाकर पथसंचलन किया। पथ संचलन रतनपुर के प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम का भ्रमण करते हुए पुनः श्रीराम मंदिर पहुंचा संघ के पथ संचालन में अनुशासन और समयबद्धता देखी गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन को देखने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमारु बैगा थे वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ प्रांत के मुख्य मार्ग एवं छात्रावास प्रमुख गौरांगो सिंह थे उन्होंने कहां की हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि संघ के शताब्दी वर्ष को देखने का हमें अवसर मिला है इस शताब्दी वर्ष में हम समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने साथ जोड़ने का कार्य करेंगे समाज में अपने पांच परिवर्तन के कार्यक्रमों को लेकर के हम घर-घर में संपर्क करेंगे, उन्होंने पंच परिवर्तन जिसे संघ समाज में लाना चाहता है सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन स्व का जागरण पर्यावरण एवं नागरिक कर्तव्य को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि देश को तन मन और आत्मा से समर्पित सच्चे स्वयंसेवकों की आवश्यकता है, यदि अपने राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना है तो उसके लिए समाज को जात-पात ऊंच-नीच के भेद को मिटाकर एकजुट होना होगा, उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और धर्म पर कोई खतरा न हो इसके लिए हिंदू समाज को शक्तिशाली होने की जरूरत है ताकि हम पर कोई आंख नहीं उठा सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड संघचालक शिवनारायण सिंह, विभाग सह कार्यवाह राकेश भानु, सह जिला कार्यवाह देवेंद्र सिंह, गौ सेवा गतिविधि संयोजक मोतीलाल एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों के साथ मिलकर पथसंचलन किया एवं कार्यक्रम के पूर्ण होने तक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!