नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया के नेतृत्व में एक क्विंटल ग्यारह किलो सिक्कों से कमल पटेल का हुआ तुलादान एवं पहनाया चांदी का मुकुट

हरदा से ब्यूरे चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा – दिनांक 06- अक्टूवर को प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल जी का जन्मदिवस हरदा शहर की जनता एवं भाजपा कार्यकताओं ने अपार उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान हरदा नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया जी के नेतृत्व में एवं भाजपा पार्षद द्वारा दो और पांच के एक क्विंटल ग्यारह किलो सिक्कों से पूर्व मंत्री कमल पटेल का तुलादान किया गया एवं चांदी का मुकुट पहनाकर शाल- श्रीफल से स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया जी ने बताया कि तुलादान के सिक्कों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई केन्द्र में दान करेंगे इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ,नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल,भारतीय जनता पार्टी के पार्षद बिंदु विनोद गुर्जर, अंजना पाराशर,से
लोकेश राव मराठा, कुंवर सिंह सानिया मनोज महलवार, ओमप्रकाश मोरछले, शुभम इवने, एवं पार्षद प्रतिनिधि नर्मदा प्रसाद चौरसिया, महेंद्र प्रजापति, संदीप पाराशर, विनोद गुर्जर, सुनील बघेला, राजू कमेडिया सहित भाजपा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।