हरदा

नगर की होनहार बेटी संगीता राय ने बुरहानपुर में नर्सिंग ऑफिसर बनकर बढ़ाया खिरकिया का गौरव

नगर की होनहार बेटी संगीता राय ने बुरहानपुर में नर्सिंग ऑफिसर बनकर बढ़ाया खिरकिया का गौरव

नगर की होनहार बेटी संगीता राय ने बुरहानपुर में नर्सिंग ऑफिसर बनकर बढ़ाया खिरकिया का गौरव

स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा का सपना साकार; कठिन परिश्रम और समर्पण की बनी मिसाल

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

खिरकिया: नगर की होनहार बेटी संगीता राय ने नर्सिंग के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए खिरकिया का नाम रोशन किया है। संगीता ने बुरहानपुर के प्रतिष्ठित जिला चिकित्सालय में बतौर नर्सिंग ऑफिसर पदभार ग्रहण कर अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। उनकी यह उपलब्धि उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, अटूट आत्मविश्वास और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। संगीता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर बीएससी नर्सिंग तक की पढ़ाई हरदा जिले में ही पूरी की। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहने वाली संगीता का एकमात्र सपना स्वास्थ्य क्षेत्र में जनकल्याण के लिए सेवा देना था। इस सपने को उन्होंने पूरी लगन के साथ जीएनटीएसटी परीक्षा उत्तीर्ण करके साकार किया। संगीता की इस उपलब्धि से उनका परिवार और पूरा खिरकिया नगर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वह आज उन तमाम युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गई हैं जो सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन के दम पर जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं। संगीता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही उन्हें इस मुकाम तक लाई है।

आपको आपको बता दे की संगीता राय, नगर के निवासी महेश जी राय की सुपुत्री एवं युवा समाजसेवी अभिषेक जी राय की बहन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!