मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 12 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने
रविवार को श्योपुर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनान्तर्गत प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 29वीं किश्त के 1541 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।
इस अवसर पर हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी व लाड़ली बहनाएं उपस्थित थी। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इसके अलावा तहसील व पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किये गये।
*जिले की 93494 लाड़ली बहनों के खाते में 11.38 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेटलावद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले की 93494 महिलाओं के बैंक खातों में 11.38 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। इस दौरान जनपद पंचायत हरदा की 23739, जनपद पंचायत खिरकिया की 22945, जनपद पंचायत टिमरनी की 25943, नगर पालिका हरदा की 11682, नगर परिषद खिरकिया की 3552, नगर परिषद सिराली की 2288 तथा नगर परिषद टिमरनी की 3345 लाड़ली बहनों के खाते में राशि अंतरित की गई।




