मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर कार्बाइड गन से घायल बच्चों का हाल जाना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर कार्बाइड गन से घायल बच्चों का हाल जाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर कार्बाइड गन से घायल बच्चों का हाल जाना
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज हमीदिया चिकित्सालय, भोपाल पहुंचकर कार्बाइड गन के उपयोग से घायल हुए बच्चों और युवाओं का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से बातचीत की तथा उनके उपचार की जानकारी ली।
डॉ. यादव ने वहां उपस्थित नेत्र विशेषज्ञों और चिकित्सा टीम से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का समुचित इलाज राज्य सरकार की ओर से कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव चिकित्सीय सुविधा और सहयोग तुरंत उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।