मध्यप्रदेश में योगी नाथ महासंघ में पदाधिकारियों की नियुक्ति, नई क्रांति की ओर बढ़ता कदम
मध्यप्रदेश में योगी नाथ महासंघ में पदाधिकारियों की नियुक्ति, नई क्रांति की ओर बढ़ता कदम

मध्यप्रदेश में योगी नाथ महासंघ में पदाधिकारियों की नियुक्ति, नई क्रांति की ओर बढ़ता कदम
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
टिमरनी- योगी नाथ महासंघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बुद्धनाथ चौहान ने योगी नाथ महासंघ संगठन का विस्तार करते हुए पांच महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। महंत लोकनाथ योगी को प्रदेश संरक्षक, दीपक नाथ चौहान को प्रदेश महासचिव और रोहित नाथ भाटी को उपाध्यक्ष और राजेश नाथ योगी टिमरनी को भी उपाध्यक्ष बनाया गया और भुजबल जोगी को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन का उद्देश्य नाथ समाज के लोगों को एकजुट करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। विश्वास है कि इन नियुक्तियों से संगठन को मध्य प्रदेश में और अधिक मजबूती मिलेगी और समाज के उत्थान के लिए काम करने में मदद मिलेगी। संगठन के लिए सभी का योगदान अमूल्य होगा और विश्वास है कि सभी पदाधिकारी समाज के उत्थान के लिए काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन नियुक्तियों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम कुमार पुन्डिर और राष्ट्रीय युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर राहुल जोगी और राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोस्वामी दादा ने प्रसन्नता व्यक्त की है और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। सभी सामाजिक बंधुओं और मित्रों ने भी इन नियुक्तियों पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।




