भीमपुर

कलेक्टर महोदय से विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने की सौजन्य भेंट

कलेक्टर महोदय से विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने की सौजन्य भेंट

कलेक्टर महोदय से विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने की सौजन्य भेंट

देखिए क्षेत्र की जनसमस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा

बैतूल:: बैतूल जिले के विधानसभा भैंसदही के विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने आज जिला कलेक्टर महोदय से उनके कक्ष में सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक चौहान ने क्षेत्र के किसानों व ग्रामीण जनता को हो रही विद्युत विभाग एवं पंचायत स्तर की समस्याओं से कलेक्टर महोदय को अवगत कराया।

कलेक्टर महोदय ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्क्षण संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि जनता की समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जनहित के प्रत्येक मुद्दे का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समय पर समाधान ही हमारी सेवा का उद्देश्य है।

कलेक्टर और विधायक की इस बैठक से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि अब उनकी लंबित समस्याओं का समाधान जल्द होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!