खातेगांव ननासा बरवईखेडा टोल प्लाजा पर लिया जा रहा ट्रेक्टर, कंवाइन हार्वेस्टर वाहनो से नियम विरूद्ध टोल टेक्स बंद किया जाये – विधायक डाँ दोगने
खातेगांव ननासा बरवईखेडा टोल प्लाजा पर लिया जा रहा ट्रेक्टर, कंवाइन हार्वेस्टर वाहनो से नियम विरूद्ध टोल टेक्स बंद किया जाये - विधायक डाँ दोगने

खातेगांव ननासा बरवईखेडा टोल प्लाजा पर लिया जा रहा ट्रेक्टर, कंवाइन हार्वेस्टर वाहनो से नियम विरूद्ध टोल टेक्स बंद किया जाये – विधायक डाँ दोगने
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, म.प्र. के मुख्यमंत्री, आयुक्त नर्मदापुरम, हरदा कलेक्टर, क्षेत्रिय अधिकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग भोपाल एवं प्रबंधक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग हरदा को पत्र प्रेषित कर खातेगांव-ननासा बरबईखेड़ा टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर वाहनों से नियम विरूध लिए जा रहे टोल टैक्स को तत्काल बंद कराये जाने की मांग की गई है।
हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि प्रबंधक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हरदा द्वारा पत्र के माध्यम से समस्त टोल प्लाजा को निर्देशीत किया गया है कि जीएसआर राजपत्र अधिसूचना के संदर्भ में कंबाइन हार्वेस्टरों को सभी राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर टोल शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। इस हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियमावली के नियम 3(4) के अनुसार ‘‘ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर वाहनों पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा’’ कंबाइन हार्वेस्टरों को बिना कोई टोल लिए मुफ्त रास्ता दिया जावे। प्रबंधक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हरदा द्वारा निर्देशीत करने के उपरांत भी खातेगावं-ननासा बरबई खेड़ा टोल प्लाजा पर ‘‘ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर वाहनों से टोल टैक्स लिया जा रहा है। जो अत्यंत खेद जनक है और शासन के नियमों की अव्हेलना है व जनता के साथ अन्याय है। इस हेतु अनुरोध है कि खातेगावं-ननासा बरबई खेड़ा टोल प्लाजा पर ‘‘ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर वाहनों से की जा रही नियम विरूध टोल टैक्स वसूली को तत्काल बंद कराया जावे एवं जिन लोगों से वसूली की गई है, उन्हे राशि वापस की जावे साथ ही नियम विरूध वसूली कार्य करने वाले उक्तानुसार टोल प्लाजा के विरूध एफ.आई.आर. दर्ज कर दण्डात्मक कार्यवाही की जावे। जिससे की इस प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति न हो।




