खण्डवा

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके और मंत्री डॉ. विजय शाह ने पुरस्कार वितरित किए

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके और मंत्री डॉ. विजय शाह ने पुरस्कार वितरित किए

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके और मंत्री डॉ. विजय शाह ने पुरस्कार वितरित किए

फुटबॉल एवं कबड्डी की राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

खंडवा::जिले के खालवा में 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिका कबड्डी तथा 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिका फुटबॉल खेल की #राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रविवार को खालवा में संपन्न हो गई । इस प्रतियोगिता की विजेता टीमों को भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके और मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री अमर यादव भी मौजूद थे।

ये टीमें में रहीं विजेता

कबड्डी बालक 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर उज्जैन संभाग की टीम, द्वितीय स्थान पर रीवा संभाग की टीम तथा तृतीय स्थान पर इंदौर संभाग की टीम रही। जबकि बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर उज्जैन संभाग, द्वितीय स्थान पर जबलपुर संभाग तथा तृतीय स्थान पर जनजातीय कार्य विभाग की टीम रही। जबकि फुटबॉल बालक 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर इंदौर संभाग, द्वितीय स्थान पर भोपाल संभाग तथा तृतीय स्थान पर नर्मदापुरम संभाग की टीम रही। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर भोपाल संभाग, द्वितीय स्थान पर जनजातीय कार्य विभाग तथा तृतीय स्थान पर नर्मदापुरम संभाग की टीम रही ।इस अवसर पर हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया गया।

 

केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गा दास उईके ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल के क्षेत्र में सुविधाओं में काफी वृद्धि हुई है। खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलने से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हमारे देश के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खेल संघों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है तथा खिलाड़ियों को खेलवृत्ति एवं अन्य तरह से प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने सभी उपस्थित खिलाड़ियों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी युवाओं का बेहतर भविष्य है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दें। मंत्री श्री उईके ने इस अवसर पर सभी विजेता टीमों को बधाई दी

 

प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को सीख दी कि अपने घरों में माता-पिता और बुजुर्गों का, तथा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान करें। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि खेल परिसर खालवा के लिए हाल ही में इनडोर स्टेडियम में विद्युतीकरण एवं मरम्मत कार्य के लिए 74 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा खालवा के खेल परिसर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 17 करोड रुपए की स्वीकृति कुछ ही दिनों में होने वाली है। इसके प्रस्ताव स्टेट फाइनेंस कमेटी के समक्ष भेज दिए गए हैं। इन विकास कार्यों में खेल परिसर में एस्ट्रो टर्फ के लिए 3.14 करोड रुपए, बास्केटबॉल ग्राउंड के लिए 21 लाख रुपए, एथलेटिक्स ग्राउंड 400 मीटर के लिए 43 लाख रुपए, चेंजिंग रूम सहित पवेलियन के लिए 72.50 लाख रुपए, साइट डेवलपमेंट के लिए 8 लाख रुपए, ट्यूबवेल और मोटर पंप फिटिंग के लिए 5 लाख रुपए, विद्युतीकरण के लिए 9 लाख रुपए, स्टेडियम में बैठक व्यवस्था के लिए 10 करोड रुपए तथा प्रशासनिक खंड के लिए 36 लाख रुपए के प्रस्ताव शामिल हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!