इंदौर में संयुक्त मोर्चा और सामाजिक संगठनों ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभा की
इंदौर में संयुक्त मोर्चा और सामाजिक संगठनों ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभा की

इंदौर में संयुक्त मोर्चा और सामाजिक संगठनों ने गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभा की
इंदौर। गांधी जयंती के अवसर पर शहर में संयुक्त मोर्चा संगठनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा गांधी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने समाज में बढ़ रही असंवैधानिक गतिविधियों पर चिंता जताई और धर्म के नाम पर हो रही राजनीतिक एवं सामाजिक विभाजनकारी प्रवृत्तियों को रोकने की आवश्यकता बताई।
सभा में विशेष रूप से यह आह्वान किया गया कि देश की एकता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को गांधीजी के आदर्शों और सत्य-अहिंसा के मार्ग को अपनाना चाहिए। उपस्थित जनों ने प्रार्थना की कि समाज में नफरत फैलाने वाली ताकतों को सद्बुद्धि प्राप्त हो।
इस मौके पर युवा नेता राहुल निहोरे ने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए कहा कि आज के दौर में गांधीजी की विचारधारा और भी अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नफरत की राजनीति