हरदा विधायक द्वारा ग्राम केलन पुर में किया गया विकास कार्यो का भूमी पुजन एवं लोकार्पण
हरदा विधायक द्वारा ग्राम केलन पुर में किया गया विकास कार्यो का भूमी पुजन एवं लोकार्पण

हरदा विधायक द्वारा ग्राम केलन पुर में किया गया विकास कार्यो का भूमी पुजन एवं लोकार्पण

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम केलनपुर पहुंचकर ग्रामीणजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानी व संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात् हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा समस्त ग्रामीणजनों व कांग्रेसजनों के साथ मिलकर ग्राम केलनपुर में जनपद निधि की 03 लाख 40 हजार रुपए की राशि से स्वीकृत आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं जनपद निधि की 01 लाख 40 हजार रुपए की राशि से ग्राम में निर्मित हो चुकी आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विजय सूरमा,सरपंच मोना बाई,जनपद सदस्य पार्वतीबाई सुंदरलाल, सचिन पतिराम ,पूर्व सरपंच सुनील राजपूत,उपसरपंच अनिल चौरसिया सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे