फटाखा व्यापारियों द्वारा जमा की गई राशी एवं ठेले पर व्यवसाय करने वाले से वसुली की गई राशी वापस करें – विधायक डाँ दोगने
फटाखा व्यापारियों द्वारा जमा की गई राशी एवं ठेले पर व्यवसाय करने वाले से वसुली की गई राशी वापस करें - विधायक डाँ दोगने

फटाखा व्यापारियों द्वारा जमा की गई राशी एवं ठेले पर व्यवसाय करने वाले से वसुली की गई राशी वापस करें – विधायक डाँ दोगने
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को पत्र प्रेषित कर फटाखा व्यापारियों द्वारा फटाखा दुकान हेतु जमा की गई राशि व घंटाघर क्षेत्र में ठेले पर व्यवसाय करने वाले लोगों से वसूल की गई राशि वापस किए जाने की मांग की गई।
हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिले में हो रही बारिश के कारण फटाखा व्यापारियों का बड़ा नुकसान हो गया है। बारिश के पानी में फटाखा व्यापारियों द्वारा खरीदा गया माल गीला होकर खराब हो गया है और फटाखा व्यवसाय भी पूरी तरह से बंद हो गया है। जिसके कारण फटाखा व्यापारियों के सामने बड़ा आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है एवं नगर पालिका हरदा द्वारा घंण्टाघर क्षेत्र में ठेले पर व्यवसाय करने वाले लोगों से 01 हजार रूपये की राशि वसूल की जा रही है। जो कि अनुचित है, क्योंकि बारिश के कारण ठेले पर व्यवसाय करने वालों का भी व्यवसाय पूरी तरह से बंद हो गया है। इस हेतु मेरा अनुरोध है कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उचित कार्यवाही कर फटाखा व्यापारियों द्वारा फटाखा दुकान आवंटन के दौरान नगर पालिका हरदा में जमा की गई राशि में से कुछ अंश काटकर फटाखा व्यापारियों को बाकी की राशि वापस करने का कष्ट करे। जिससे की उन्हें राहत मिल सके और ठेले पर व्यवसाय करने वाले लोगों से नगर पालिका हरदा द्वारा की जा रही वसूली तत्काल बंद कर जिन लोगों की रसीद बनाई गई है। उनको राशि वापस करने का कष्ट करे।




