हरदा

दीपावली पर घंटाघर बाजार बनेगा ‘नो व्हीकल जोन

दीपावली पर घंटाघर बाजार बनेगा ‘नो व्हीकल जोन

दीपावली पर घंटाघर बाजार बनेगा ‘नो व्हीकल जोन

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

17 अक्टूबर से लागू होगी विशेष यातायात व्यवस्था, वाहनों के मार्ग में होगा परिवर्तन

हरदा। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में बढ़ने वाले यातायात दबाव को नियंत्रित करने और बाजार क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस हरदा द्वारा विशेष यातायात योजना लागू की जा रही है।

घंटाघर बाजार क्षेत्र को 17 अक्टूबर 2025 से दीपावली दिवस तक ‘नो व्हीकल जोन’ बनाया जावेगा । इस अवधि में किसी भी प्रकार के चारपहिया या दोपहिया वाहनों का बाजार क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल पैदल यात्री ही बाजार क्षेत्र में आवागमन कर सकेंगे।

वाहनों के लिए अस्थायी मार्ग परिवर्तन इस प्रकार रहेगा:

• खेड़ीपुरा नाका की ओर जाने वाले वाहनों को जामा मस्जिद – हाजी चौक – शनि मंदिर – खेड़ीपुरा नाका मार्ग से होकर संचालित किया जाएगा।

• खेड़ीपुरा नाका से हरदा शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरसूद वाली गली – जैसानी चौक – गणेश चौक – टाँक चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा।

वाहन पार्किंग की व्यवस्था

बाजार आने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग स्थल निम्नानुसार निर्धारित किए गए हैं –

• नार्मदेव धर्मशाला परिसर

• जामा मस्जिद के सामने ग्राउंड

• शनि मंदिर के पास स्थित पार्किंग स्थल

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का पालन करें, तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोगपूर्वक अनुपालन करें, ताकि दीपावली पर्व पर शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!