एम सी बीकोरिया

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मना धूमधाम से, राम के तीर से रावण का हुआ अंत

बतौर अतिथि दशहरा, रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मना धूमधाम से, राम के तीर से रावण का हुआ अंत

बतौर अतिथि दशहरा, रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री

एमसीबी से कैलाश गिरी की रिपोर्ट

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा, चिरमिरी में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विदित हो कि विजय दशमी के इस पर्व में शहर के विभिन्न पंडालों में विराजमान मां जगदंबिका के विसर्जन का कार्यक्रम भी चला, इससे पहले दुर्गा पंडालों में माता की विधिवत पूजा अर्चना की गई, इसके बाद बैंड बाजा और डीजे की धुन पर शहरभर में घुमाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में जुटे माता के भक्तों में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी शामिल हुए, हालांकि बेमौसम बरसात ने विसर्जन और विजयदशमी के आयोजन में खलल डालने की भरपूर कोशिश की, बाबजूद इसके आयोजन उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ वही चिरमिरी के छोटा बाजार और डोमन हिल में रावण दहन का कार्यक्रम भारी भीड़ के बीच समाप्त हुआ। उक्त दोनों कार्यक्रम में स्थानीय विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बतौर अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए और डोमन हिल के अमरकुंज खेल मैदान से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पहले सभी को विजय दशमी, दशहरा पर्व की बधाई दी। और कहा कि मैं रावण दहन समिति के लगन मेहनत पर गौरवान्वित हु जिन्होंने बेमौसम बरसात के बाद भी विशाल रावण को तैयार किया और आज असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण पर राम की विजय का त्यौहार रावण दहन के रूप में हम सब देख पा रहे है। श्री जायसवाल ने डोमन हिल के हर घर से दशहरा उत्सव के लिए दिए योगदान को भी सराहा। आगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राम और रावण की सेना लड़ाई लड़े थे उसी तर्ज पर भारत – पाक युद्ध भी हमे देखने को मिला जिसमें भारत का मजबूत सैन्य क्षमता पाक के सभी हमलों को ऊपर से ही नाकाम कर देश को सुरक्षित रखा और भारत की शान में तिरंगे की लाज रखी, यह सब प्रधानमंत्री मोदी की वजह से संभव हो पाया। इसी तरह उन्होंने आरएसएस की भूमिका पर भी प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि आरएसएस हमेशा प्रेरणा देने का काम किया है सेवा भाव और देश के लिए सबसे पहले खड़ा होने वाला देश का सबसे बड़ा संघ अपना 100 वा वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इस खास मौके पर 100 रुपए का सिक्का भी जारी किए है। श्री जायसवाल ने नारी के सम्मान की महत्ता को एक श्लोक के माध्यम से बताते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देव का वास होता है, घर में धन धान्य की बढ़ोत्तरी होती है और घर खुशहाल होता है लेकिन जहां नारी का अपमान होता है उसका हस्र इस रावण की तरह होता है। रावण की यही गलती रावण के सोने की लंका को जलाकर खाक कर दिया और मृत्यु की गोद में सोना पड़ा, इसलिए आप सभी सत्य की राह पर चले और असत्य, कुकर्म से दूर रहे।

उक्त रावण दहन कार्यक्रम में महापौर राम नरेश राय, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, सभापति संतोष सिंह, जिला महामंत्री द्वारिका प्रसाद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर सहित मंडल महामंत्री रीत जैन, त्रिपाठी जी और भाजपा के कई बड़े पदाधिकारी, महिला मोर्चा और हजारों की संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!