बरखेड़ा पंथ में नवरात्रि की धूम, कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ने की मां अंबे की आराधना
बरखेड़ा पंथ में नवरात्रि की धूम, कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ने की मां अंबे की आराधना

बरखेड़ा पंथ में नवरात्रि की धूम, कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ने की मां अंबे की आराधना
महेश मरेठा — बरखेड़ा पंथ सांवरिया सेठ मंदिर रोड स्थित सांवलिया सेठ कॉलोनी में नवरात्रि का पर्व बड़े उत्साह और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन शाम को महिलाओं और युवतियों द्वारा पारंपरिक परिधानों में गरबा नृत्य कर मां अंबे की आराधना की जाती है। गरबा की मधुर थाप पर भक्तजन देर रात तक मां दुर्गा के भजनों पर झूमते हैं।
महा आरती के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री एवं ग्राम पंचायत मुदेडी के सरपंच प्रतिनिधि कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत एवं अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दिनेश कारपेंटर, डॉ. गोपाल रत्नावत, जगदीश तेलकार, सोनू बन्ना शक्तावत, दिनेश लुवाणिया और लॉर्ड कृष्ण विद्यालय के संचालक जयंत कराड़ा मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मां अंबे के दरबार में आराधना कर आशीर्वाद लिया और समिति की सराहना की।
गरबा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं और साफा पहनाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी शामिल हुए। नवरात्रि उत्सव के दौरान सांवरिया सेठ कॉलोनी भक्तिमय माहौल से सराबोर रही। प्रतिदिन आयोजित हो रही गरबा संध्या में नगर की धार्मिक और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण देखने को मिल रहा है।




