हरदा

बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ मनाया भाई दूज

बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ मनाया भाई दूज

बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के साथ मनाया भाई दूज

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला 

हरदा -दिनांक 23-10-25 को भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाईदूज गुरुवार को हरदा नगर में बढे हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों को तिलक लगाकर और आरती उतारकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। यह पर्व यमराज और यमुना की पौराणिक कथा पर आधारित है, जिससे इसकी परंपरा की शुरुआत मानी जाती है।

भाई दूज के दिन अन्य शहरों में रहने वाली बहनें सुबह और शाम को ट्रेनों और बसों हरदा और जिले की

तहसीलों, गांवों तक पहुंची। वहीं हरदा जिले में रहने वालीं बहनें अपने भाइ‌यों का तिलक करने के लिए उक्त साधनों से रवाना हुई। दिन भर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर महिलाओं

की भीड़ देखने को मिली। दीपावली के तीसरे दिन मनाया जाने वाला भाई दूज पर्व शुभ मुहूर्त में मनाया गया। बहनों ने व्रत रखकर अपने भाइयों को तिलक लगाकर, मिठाई ।

खिलाई और आरती उताकर उनकी लंबी आयु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए और उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया।

बहनों से तिलक कराने पर नहीं रहेगा यमलोक का भय ।

शास्त्रों के मुताविक यह मान्यता है कि हिंदू धर्म में भाई दूज का यह त्योहार सिर्फ एक पारिवारिक परंपरा नहीं, बल्कि एक पौराणिक कथा से भी जुड़ा है। मृत्यु के देवता यमराज और उनकी बहन यमुना के प्रेम से जुड़ी इस कथा में बताया गया है कि कैसे यमराज अपनी बहन के आग्रह पर उसके घर भोजन करने गए थे। जहां पर प्रसन्न होकर यह वरदान दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के हाथों तिलक करवाएगा, उसे यमलोक का भय नहीं रहेगा। तभी से यह परंपरा शुरू हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!