अपंजीकृत डॉक्टर की क्लिनिक सील, दवाइयाँ जब्त खंडवा से इस्हाक़ गौरी की रिपोर्ट
अपंजीकृत डॉक्टर की क्लिनिक सील, दवाइयाँ जब्त खंडवा से इस्हाक़ गौरी की रिपोर्ट

अपंजीकृत डॉक्टर की क्लिनिक सील, दवाइयाँ जब्त
खंडवा से इस्हाक़ गौरी की रिपोर्ट
खंडवा। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने जानकारी दी कि शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी पंधाना सुश्री दीक्षा भगोरे के नेतृत्व में टीम द्वारा ग्राम दीवाल और ग्राम बीलूद में अपंजीकृत चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान ग्राम दीवाल में फर्जी डॉक्टर भोलेशंकर की क्लिनिक को सील कर दिया गया। वहीं ग्राम बीलूद में फर्जी डॉक्टर श्याम बिरला के घर से बड़ी मात्रा में दवाइयाँ ज़ब्त की गईं।
इस संयुक्त टीम में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
डॉ. तंतवार ने बताया कि विकासखंड पंधाना क्षेत्र में अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे केवल पंजीकृत डॉक्टरों या सरकारी अस्पतालों से ही उपचार करवाएँ और फर्जी डॉक्टरों से सावधान रहें।




