आर एस एस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निकला भव्य पथ संचलन
आर एस एस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निकला भव्य पथ संचलन

आर एस एस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निकला भव्य पथ संचलन
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
टिमरनी- आर एस एस ने अपनी स्थापना के सौ बर्ष पूरे होने पर एकत्रीकरण के साथ पथ संचलन निकाला। आर एस एस हर बर्ष विजयादशमी पर अपना स्थापना दिवस मनाता है। इस बर्ष बस्ती केन्द्रों और मंडल केन्द्र पर कार्यक्रम आयोजित किए गया। इस आयोजन में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में एकत्रित होकर वक्ता के विचारों को सुना। तत्पश्चात बस्ती केन्द्रों से पथ संचलन निकाला गया जो एक स्थान पर मिलकर नगर के मुख्य स्टेशन बस्ती मार्ग पर विशाल पथ संचलन निकाला गया जिसका नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षाकर भव्य स्वागत किया। आखिर में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भगवा ध्वज की प्रार्थना के साथ पथ संचलन का समापन हुआ। इस अवसर पर नगर में जगह जगह सुंदर सजावट की गई थी और सभीजन आर एस एस के 100 बर्ष पूरे होने पर एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं देते नजर आए।



