वनग्राम मातका में बंद है पिछले 15 दिनों से लाइट
ग्रामीण बोले ट्रांसफार्मर जल गया है महिलाओं को सिर पर ढोकर लाना पड़ता है पानी

वनग्राम मातका में बंद है पिछले 15 दिनों से लाइट
नल जल योजना है बंद
ग्रामीण बोले ट्रांसफार्मर जल गया है महिलाओं को सिर पर ढोकर लाना पड़ता है पानी
आठनेर से विलास खातरकर की रिपोर्ट
आठनेर।। विकासखंड आठनेर की अंतिम ग्राम पंचायत धायवानी के अंतर्गत आने वाले वनग्राम मातका में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिछले 15 दिनों से नल जल योजना बंद पड़ी है धायवानी ग्राम पंचायत के उपसरपंच भगवतराव धाडसे ने बताया कि विद्युत वितरण केंद्र सावलमेंढा द्वारा ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी जले हुए ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा रहा हैं जिसके कारण वनग्राम मातका की नल जल योजना बंद पड़ी है ग्राम में लगभग 110 नल कनेक्शन है जो लाइट के नहीं रहने से प्रभावित हुए हैं ग्रामीणों को नल जल योजना बंद होने से पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है महिलाओं द्वारा गांव के हेंडपंप एवं कुंओ से सिर पर पानी ढोकर लाना पड रहा है तब जाकर ग्रामीणों के पानी की आपूर्ति हो पा रही है। उधर इस संबंध में विस्तृत जानकारी लेने के लिए सावलमेंढा विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री जलज वाईकर के मोबाइल नंबर पर आठनेर संवाददाता द्वारा संपर्क करना चाहा लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया। ग्राम पंचायत धायवानी के सचिव राजकुमार गावंडे ने बताया कि वनग्राम मातका के ट्रांसफार्मर खराब होने से नल जल योजना पिछले 15 दिनों से बंद है सहायक यंत्री विद्युत वितरण कंपनी सावलमेंढा से पत्र व्यवहार कर ट्रांसफर बदलने का अनुरोध किया है।


