उमरी शरीफ में उर्स कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन की सूचन
उमरी शरीफ में उर्स कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन की सूचन

उमरी शरीफ में उर्स कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन की सूच
दिनांक 04/09/2025 को थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरी में मुस्लिम समुदाय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सालाना उर्स कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बैतूल मुख्यालय से संदल/जुलूस निकलकर उमरी दरगाह पहुंचता है, जहां पर कव्वाली, भंडारा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्र होने से भीड़भाड़ एवं यातायात दबाव की संभावना है।
यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु निम्नानुसार भारी वाहनों पर प्रतिबंध एवं डायवर्सन व्यवस्था लागू की जाती है:
🚫 भारी वाहनों पर प्रतिबंध
बैतूल से आमला (किला खंडारा होते हुए) जाने वाला मार्ग
आमला से बैतूल (किला खंडारा होते हुए) आने वाला मार्ग
*प्रतिबंधित वाहन – मालवाहक, भारी वाहन, ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं मध्यम मालवाहक वाहन
प्रतिबंध अवधि –* 04/09/2025 को शाम 04:00 बजे से लेकर 05/09/2025 की सुबह 06:00 बजे तक।
📍 डायवर्सन प्वाइंट्स
1. *कॉलेज चौक*
कॉलेज चौक से आमला की ओर (किला खंडारा होते हुए) जाने वाले फोर व्हीलर एवं उससे उच्च श्रेणी के वाहन
डायवर्जन मार्ग: नेशनल हाईवे-47 का उपयोग कर पंखा होते हुए आमला जाएं।
हमलापुर चौक
किला खंडारा से हसलपुर तक पड़ने वाले सभी ग्रामों की ओर जाने वाले चारपहिया वाहन
डायवर्जन मार्ग: हमलापुर चौक (पेट्रोल पंप) से पुराने आमला रोड → बाजपुर → बरसाली होते हुए जा सकेंगे।
हसलपुर जोड़
आमला की ओर से बैतूल आने वाले चारपहिया एवं उससे उच्च श्रेणी के वाहन
डायवर्जन मार्ग: हसलपुर जोड़ से पंखा होते हुए NH-47 का उपयोग कर बैतूल आएं।
👉 आम जनता से अपील है कि इस अस्थायी व्यवस्था का पालन करें एवं यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।
*थाना यातायात, जिला बैतूल “आपकी सुरक्षा और सुविधा हेतु सदैव तत्पर”*




