दामजीपुराबैतूल
Trending

थाना मोहदा क्षेत्र में हुई सख्त चालानी कार्यवाही

बिना हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने वालों पर चला पुलिस का डंडा

थाना मोहदा क्षेत्र में हुई सख्त चालानी कार्यवाही

बिना हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने वालों पर चला पुलिस का डंडा

दामजीपुरा::बैतूल जिले के मोहदा थाना क्षेत्र में जिला अधिकारी श्री निश्चल झरिया के निर्देशानुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही की गई। इस अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले दोपहिया वाहन चालकों एवं कार में सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहन चालकों पर चालान की कार्यवाही की गई।

थाना मोहदा प्रभारी श्री विष्णु प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। श्री मौर्य ने स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों के महत्व की जानकारी देते हुए कहा सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा है। हेलमेट और सीट बेल्ट न केवल कानूनन आवश्यक हैं, बल्कि यह जीवन रक्षक उपकरण हैं।

चालानी कार्यवाही के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाने हेतु पुलिस बल द्वारा समझाइश दी गई, ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

पुलिस विभाग का यह प्रयास न केवल नियमों के पालन को सुनिश्चित करेगा, बल्कि लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!