हरदा
Trending

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, आत्मअनुशासन की शुरुआत है – डॉ. सिकरवार

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, आत्मअनुशासन की शुरुआत है – डॉ. सिकरवार

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, आत्मअनुशासन की शुरुआत है – डॉ. सिकरवा

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

टिमरनी- भाऊ साहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में दिनांक 21 सितंबर 2025, रविवार को सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी डॉ. सुनीत काशिव द्वारा अभियान की योजना प्रस्तुत की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता केवल पर्यावरण को सुंदर बनाने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य, अनुशासन और जीवन शैली से जुड़ा एक सतत् उद्देश्य है। इस अभियान का मकसद छात्रों में जिम्मेदारी की भावना जागृत करना है ताकि वे समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैला सकें।

महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान की व्यावहारिक योजना और यह तय करना कि स्वच्छता कहां-कहां की जानी है, इसकी संपूर्ण रूपरेखा अभिषेक नागपुरे द्वारा बनाई गई और उसी के अनुसार अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठन डॉ. अरुण कुमार सिकरवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सबसे पहले स्वयं से लड़ी जाने वाली लड़ाई है। जब हम स्वयं स्वच्छ रहेंगे तभी समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत कर पाएंगे। केवलराम चौधरी एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही डॉ. दीपक मालाकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता को सफल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों को व्यवहारिक रूप से क्रियान्वित करना आवश्यक है। विद्यार्थी यदि नियमित रूप से छोटे-छोटे प्रयास करें तो यह अभियान दीर्घकालिक रूप से सार्थक सिद्ध होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विचार व्यक्त किए गए, गीत प्रस्तुत किए गए, स्वल्पाहार का आनंद लिया गया तथा अनुभव साझा किए गए। उपस्थित विद्यार्थियों को किट भी प्रदान की गई।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्रीमती नीता गौर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!