सोयाबीन व कपास खरीदी शीघ्र शुरू हो — किसान कांग्रेस
सोयाबीन व कपास खरीदी शीघ्र शुरू हो — किसान कांग्रेस

सोयाबीन व कपास खरीदी शीघ्र शुरू हो — किसान कांग्रेस
मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की मांग
संवाददाता इस्हाक़ गौरी
मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव गजेन्द्र सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर सोयाबीन की खरीदी हेतु समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर पंजीयन शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कटाई प्रारंभ हो चुकी है, लेकिन पंजीयन न होने से किसानों को औसतन 1500 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल का सीधा नुकसान हो रहा है।
सोलंकी ने बताया कि इस वर्ष सोयाबीन का उत्पादन पिला मोजेक, अतिवृष्टि व अफलन के कारण औसत से भी कम हुआ है और मंडियों में भाव 3500 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे पहुंच गया है, जबकि केंद्र सरकार ने एमएसपी 5328 रुपये तय किया है। समय पर पंजीयन व खरीदी शुरू न होने से किसान बेहाल हैं।
साथ ही उन्होंने जिले में कपास की खरीदी भी अक्टूबर माह के पहले सप्ताह से भारतीय कपास निगम (CCI) द्वारा प्रारंभ कराने की मांग की है। सोलंकी ने कहा कि अधिक वर्षा से कपास की पैदावार भी आधी रह गई है।




