सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एनीमिया एवं सिकल सेल विषय पर व्याख्यान का आयोजन
सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एनीमिया एवं सिकल सेल विषय पर व्याख्यान का आयोजन

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एनीमिया एवं सिकल सेल विषय पर व्याख्यान का आयोजन
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
टिमरनी- दिनांक 27 सितम्बर 2025 नगर के
भाऊसाहेब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एनीमिया एवं सिकल सेल विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जेके जैन की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे स्वास्थ्य संबंधी आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और बीमारियों की रोकथाम के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. संजय पटवा द्वारा एनीमिया एवं विटामिन की कमी से होने वाले रोगों पर व्याख्यान दिया गया एवं सेवा पखवाड़ा अभियान प्रभारी डॉ. सुनित काशिव के द्वारा भी इस प्रकार के विषय को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग की अपेक्षा की गई और रेड रिबन के माध्यम से इस उपयोगी बनाने की सलाह दी गई तथा आपके मार्गदर्शन को भी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।
मुख्य वक्ता के रूप में उमंग संस्था से दीपक गौर ने एनीमिया एवं सिकल सेल विषय पर विस्तार से व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि एनीमिया मुख्यतः शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण होता है, जिससे थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने संतुलित आहार, हरी पत्तेदार सब्जियों, फल, अंकुरित अनाज, गुड़ तथा आयरन युक्त दवाओं के सेवन को आवश्यक बताया।
सिकल सेल रोग के संबंध में उन्होंने जानकारी दी कि यह एक वंशानुगत (जेनेटिक) रोग है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएँ अर्द्धचंद्राकार हो जाती हैं और रक्त प्रवाह बाधित होता है। इसके कारण रोगियों को असहनीय दर्द, थकान, बार-बार संक्रमण तथा समय से पूर्व मृत्यु जैसी जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। उचित समय पर जांच एवं इलाज से इस रोग को नियंत्रित किया जा सकता है। अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमती मुग्धा गदरे ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक नागपुरे ने किया एवं अतिथियों का स्वागत डॉ. शैलेंद्र कटारे, डॉ. पवन नामदेव एवं डॉ. नरेंद्र नागले ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।




