आगर मालवा

संयुक्त दल ने विभिन्न खाद्य सामग्री के नमूने लिये

संयुक्त दल ने विभिन्न खाद्य सामग्री के नमूने लिये

संयुक्त दल ने विभिन्न खाद्य सामग्री के नमूने लिये

आगर मालवा से सोनू खान की रिपोर्ट

आगर-मालवा, 26 सितम्बर/त्यौहारों पर नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त दल द्वारा शुक्रवार को नलखेड़ा में फरियाली, नमकीन, राजगरा के लड्डू और पनीर आदि खाद्यान्न सामग्री के सैंपल लिये गए।

संयुक्त दल ने अपनी चौपाटी से पनीर का सैंपल, अरीहंत बैकरी से राजगरा के लड्डू, जैन कोल्डड्रिंक से फरियाली मिक्चर, रश्मि बैकर्स से काली मिर्ची केले की चिप्स के पैकेट का नमूना जांच हेतु लिया गया। इस दौरान प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेय जल रखने के निर्देश दिए। संयुक्त दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद, नायब तहसीलदार अरूण चंद्रवंशी, पटवारी रामपाल सिंह तोमर, आरक्षक गोपाल भिलाला शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!