रक्तदान जनजागृति रैली सम्पन्न , “सेवा पखवाड़े” के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई
रक्तदान जनजागृति रैली सम्पन्न , “सेवा पखवाड़े” के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई

रक्तदान जनजागृति रैली सम्पन्न , “सेवा पखवाड़े” के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई
खंडवा::17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित #सेवा_पखवाड़े के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को “स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत रक्तदान जन जागरूकता रैली आयोजित की गई। यह रैली जिला चिकित्सालय परिसर से रवाना हुई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हरीश कोटवाले, ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल माने, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भूषण बांडे सहित अन्य चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग छात्राएं व कर्मचारी भी उपस्थित थे। यह जागरूकता रैली शहर के मुख्य मार्गाें घंटाघर, केवलराम चौराहा, फूल गली, जलेबी चौक होते हुए जिला अस्पताल में सम्पन्न हुई। जिला अस्पताल परिसर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई