राज्य किसान परामर्श बोर्ड के गठन हेतु निवेदन किया एवं सुझाव दिये – शांती जैसानी एडवेहोकेट
राज्य किसान परामर्श बोर्ड के गठन हेतु निवेदन किया एवं सुझाव दिये - शांती जैसानी एडवेहोकेट

राज्य किसान परामर्श बोर्ड के गठन हेतु निवेदन किया एवं सुझाव दिये – शांती जैसानी एडवेहोकेट
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा – जमना जैसानी फाउंडेशन के शातीं जैसानी ने ई मेल के माध्यम से मुख्य मंत्री को ज्ञापन दिया ओर कहा की प्रदेश के किसानों की समस्याएं एवं सुझाव वर्तमान प्रणाली में नीचे से ऊपर तक ठीक प्रकार से नहीं पहुँच पाते, जिससे कई योजनाएं ज़मीनी हकीकत से कटी रह जाती हैं। किसान अपने मुद्दों को सही मंच पर नहीं रख पाते, जिससे समाधान में देरी होती है और नीतियों का प्रभाव सीमित रह जाता है।
इस हेतु जैसानी ने अपना प्रस्ताव रखते हुए निवेदन किया कि प्रदेश में एक “राज्य किसान परामर्श बोर्ड” का गठन किया जाए, जिससे सरकार और किसानों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके।
*प्रस्तावित ढांचा*:
1. जिला स्तर:
प्रत्येक जिले से 1 किसान प्रतिनिधि का चयन हो, जो स्थानीय किसानों की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को एकत्र कर सके
2. प्रदेश स्तर:
अलग-अलग कृषि क्षेत्रों से 10 वरिष्ठ/अनुभवी किसान प्रतिनिधियों का चयन हो, जो जिले से आए सुझावों को समाहित कर सरकार के समक्ष प्रस्तुत करें।
3. बैठक और संवाद:
जिला प्रतिनिधियों की बैठक प्रत्येक तिमाही हो।
प्रदेश स्तरीय बोर्ड की बैठक प्रत्येक 6 माह में मुख्यमंत्री/कृषि मंत्री के साथ हो।
*प्रमुख उद्देश्य*:
किसानों की समस्याएं सरकार तक सीधी पहुँचाना।
योजनाओं पर ज़मीनी फीडबैक प्राप्त करना।
कृषि नीति निर्माण में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करना।
तकनीक, बाजार, बीमा, MSP आदि विषयों पर बेहतर संवाद स्थापित करना।
आपसे अनुरोध है कि इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से विचार कर, किसान हित में इस प्रकार के परामर्श बोर्ड की स्थापना की जाए। यह पहल प्रदेश की कृषि व्यवस्था को सशक्त बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगी ।




