पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु- 3 की शुरूआत की
पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु- 3 की शुरूआत की

पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु- 3 की शुरूआत की
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा – थाना कोतवाली
महिला अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर विशेष जागरुकता अभियान अभिमन्यु -3 की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्री शशाक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा जिला हरदा के निर्देशन में थाना कोतवाली व्दारा की गई है। विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से किया जा सकता है। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिये समाज में लड़को एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराध के प्रति संवेदनशील एवं उनमे सकारात्मक व्यवहार की भावना को विकसित किये जाने की दृष्टि से अभिमन्यु 3 अभियान के दौरान दिनांक 25/09/25 महिला अपराध एवं महिलाओं के पति संवेदनशीलता विकसित करने तथा लिंगभेद को खत्म करने के उद्देश्य से श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एल. भारती के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली स्टाफ उप निरीक्षक रिपुदमन सिंह ,प्रधान आरक्षक राकेश तुमराम, प्रधान आरक्षक मनीष, प्रधान आरक्षक , चालक निलेश तिवारी, द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया।




