प्रताप कॉलोनी में चौतरफा मवेशियों का जमावड़ा
प्रताप कॉलोनी में चौतरफा मवेशियों का जमावड़ा

प्रताप कॉलोनी में चौतरफा मवेशियों का जमावड़ा
हरदा । स्थानीय प्रताप कॉलोनी हरदा में चौतरफा कुत्तों का आंतक बना हुआ है रात और दिन कुत्ते सड़कों पर डेरा डाले रहते हैं यहां तक कि डाक्टर वीरेन्द्र अग्रवाल के क्लीनिक निवास के सामने मवेशियों एवं कुत्तों के डर से मरीजों का आना-जाना दुर्भर हो गया है वही रहवासी भी परेशान हैं । इस संबंध में श्री बजरंग सेना प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रजापति ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को प्रेषित पत्र के माध्यम से बताया कि प्रताप कॉलोनी हरदा में रात दिन मुख्य चौराहे पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है वहीं आवारा कुत्तों से जान का खतरा बना हुआ है । उन्होंने जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन सौपकर मुख्य चौराहे पर भुखी प्यासी गौ माताओं के लिए स्थानीय गौशालाओं में छोड़ने एवं आवारा कुत्तों से आमजन को निजात दिलाने की मांग की गई है । इस क्षेत्र में सिटी हॉस्पिटल में आकस्मिक गंभीर मरीजों को अचानक आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।




