पिपलियामंडी में 27 सितम्बर को नवरात्रि पर कन्यापूजन व कन्याभोज का भव्य आयोजन
पिपलियामंडी में 27 सितम्बर को नवरात्रि पर कन्यापूजन व कन्याभोज का भव्य आयोजन*

पिपलियामंडी में 27 सितम्बर को नवरात्रि पर कन्यापूजन व कन्याभोज का भव्य आयोजन
महेश मरेठा पिपलियामंडी।
नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पिपलियामंडी में श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण एक विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। माँ बगलामुखी भक्त मंडल द्वारा शनिवार, 27 सितम्बर 2025 को कन्यापूजन एवं कन्याभोज का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महावीर गंज गरबा प्रांगण, पुराना गाड़ी अड्डा, पिपलियामंडी में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत नन्ही कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों की उपस्थिति अपेक्षित है। भक्त मंडल द्वारा श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करें।
माँ बगलामुखी भक्त मंडल के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष नवरात्रि के अवसर पर होता है, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु श्रद्धा भाव से भाग लेते हैं। आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
स्थान – महावीर गंज गरबा प्रांगण, पुराना गाड़ी अड्डा, पिपलियामंडी
तिथि व समय – शनिवार, 27 सितम्बर 2025, प्रातः 10 बजे से
आयोजक – माँ बगलामुखी भक्त मंडल, पिपलियामंडी




