मंदसौर

पिपलिया मंडी स्थित मातेश्वरी धाम में आरती का आयोजन, नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा देवरिया रहीं मुख्य अतिथि

महेश मरेठा पिपलिया मंडी,-

– नगर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मातेश्वरी धाम पर भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ नगर परिषद के पाषर्दगण एवं अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

आरती कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। मुख्य अतिथि इंदिरा देवरिया ने माता रानी से नगर की समृद्धि, सुख-शांति और जनता की भलाई की कामना की।

धाम समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मानपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं। आयोजन में नगर के विभिन्न वर्गों की सहभागिता देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!