पिपलिया मंडी में “मन की बात” कार्यक्रम का 126वां एपिसोड संपन्न,
पिपलिया मंडी में "मन की बात" कार्यक्रम का 126वां एपिसोड संपन्न,

पिपलिया मंडी में “मन की बात” कार्यक्रम का 126वां एपिसोड संपन्न,
महेश मरेठा पिपलिया मंडी,— नगर के बूथ क्रमांक 85 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 126वां एपिसोड उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुश्री रिंकू गौतम, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री राजेन्द्र भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि लोकेश कराड़ा, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद पोरवाल, मंडल महामंत्री मनोहर माली महामाया, भाजपा नेता राहुल पाटीदार तथा युवा मोर्चा के जिला मंत्री शुभांक माच्छोपुरिया और मनीष पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा साझा किए गए विचारों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना और उस पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि “मन की बात” केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि प्रेरणा का स्रोत है जो समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है।
कार्यक्रम की व्यवस्था स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा की गई थी, जिसमें युवाओं की भागीदारी सराहनीय रही।



