खण्डवा

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर के साथ मूंदी में शुरू हुआ “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान”

832 महिलाओं व किशोरियों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर के साथ मूंदी में शुरू हुआ “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान”

832 महिलाओं व किशोरियों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

संवाददाता ईस्हाक गौरी 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूंदी में गुरुवार को “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” का शुभारम्भ गरिमामयी माहौल में हुआ। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजनारायण मण्डलोई, वरिष्ठ भाजपा नेता अवतार सिंह खनुजा, छगनलाल जैन, सुरेन्द्र खडायते, पार्षद धम्मू राठोर एवं दिनेश मालवीय उपस्थित रहे।

अभियान के तहत कुल 832 महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बीएमओ डॉ. रविन्द्र मण्डलोई के कुशल नेतृत्व एवं सक्रिय प्रयासों से यह शिविर अत्यंत सफल रहा। उनके मार्गदर्शन में न केवल स्वास्थ्य परीक्षण हुए, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता, परामर्श और विभिन्न सेवाओं का प्रभावी प्रबंधन भी सुनिश्चित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डॉ. मण्डलोई की कार्यकुशलता, सेवा भावना और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सतत पहल और मेहनत से मूंदी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।

बी एम ओ डॉं.मण्डलोई ने जानकारी देते हुए कि शिविर में हीमोग्लोबिन की 536 जांच, एनसीडी ऐप पर 258 एंट्री, निक्षय पोर्टल पर 53 जांच, एएनसी की 75 जांच, एमसीपी कार्ड की 11 एंट्री, 80 एक्स-रे तथा 32 सिकल सेल जांच की गईं। सभी सेवाओं की एंट्री अनमोल व यू-विन पोर्टल पर की गई।

डॉ. शांता तिरकी ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विभागीय परीक्षण भी किए गए जिनमें—मेडिसिन विशेषज्ञों ने 306 मानसिक रोगी, गायनेकोलॉजिस्ट ने 238, ईएनटी विशेषज्ञों ने 80, नेत्र रोग विशेषज्ञों ने 58, शिशु रोग विशेषज्ञों ने 32 मरीजों की जांच की। इसके अलावा 6 ईसीजी, 24 आभा आईडी व 10 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

इस अवसर पर जिले से विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक—डॉ. योगिता, डॉ. सोहेब मंसूरी, डॉ. भूपेंद्र मण्डलोई, डॉ. मर्लिन, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, डॉ. प्रेरणा अग्रवाल, डॉ. शांता तिरकी, डॉ. शिखा चंद्रवंशी, डॉ. महेंद्रसिंह मौर्य एवं मंजू श्री गवले उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन बीएमओ डॉ. रविन्द्र मण्डलोई के नेतृत्व में बीपीएम सुमन बड़ोंले, बीईई सुनीता सोनी, बीसीएम रमकु जमरे, अनिल नामदेव, यूइस मण्डलोई, अशोक राठौर एवं समस्त सीएचसी स्टाफ द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!