हरदा

नगर में स्वच्छता ही सेवा श्रमदान एवं नशा मुक्ति शपथ का आयोजन

नगर में स्वच्छता ही सेवा श्रमदान एवं नशा मुक्ति शपथ का आयोजन

नगर में स्वच्छता ही सेवा श्रमदान एवं नशा मुक्ति शपथ का आयोज

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा – आज दिनाँक 19 सितम्बर 2025 स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के मे आज वार्ड क्रमांक 16 स्थित नक्षत्र गार्डन में विशेष स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सफाईमित्रों के साथ-साथ नगर के नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी की और स्वच्छ भारत का संदेश दिया। स्वच्छता श्रमदान के साथ भी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे साथ ही एक स्वच्छ व नशामुक्त समाज बनाने हेतु जन-जागरूकता फैलाएँगे। आयोजन में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमति भारती राजू कमेडिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सिटी मिशन मैनेजर तरुण पाटिल, जनस्वास्थ्य शाखा प्रभारी दीपक सोनाली, स्वच्छता प्रभारी दरोगा किरण जी, दारोगा उपेंद्र कलोसिया एवं पहल संस्था सदस्य उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!