नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने नवनियुक्त भाजपा उपाध्यक्ष विनित गीते का किया स्वागत
नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने नवनियुक्त भाजपा उपाध्यक्ष विनित गीते का किया स्वागत

नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने नवनियुक्त भाजपा उपाध्यक्ष विनित गीते का किया स्वाग
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा – नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में बुधवार शाम को नव नियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनित गीते का स्वागत कार्यक्रम रखा गया।इस दौरान नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक पाराशर ने समाज के सक्रिय सदस्य विनीत गीते का पुष्पहार से स्वागत करते हुए कहा कि अच्छे काम का पुरस्कार और अधिक कार्य करना है,भाजपा ने विनीत गीते के समर्पण,त्याग निष्ठा को पहचान कर उपाध्यक्ष पद से नवाजा है।इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी मधुकर बिल्लौरे,रंजना भारद्वाज,अशोक नेगी,लखनलाल बिल्लौरे,नारायण शांडिल्य,सुरेश पगारे ने भी सम्मान कर गीते की सराहना की।सम्मान से अभिभूत विनीत गीते ने कहा कि समाजजनों के प्रोत्साहन से बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है, समाज के सभी लोगों का सदैव सहयोग रहा है,परिणाम स्वरूप सबसे बड़े दल भाजपा ने मुझे सेवा का मौका दिया है।कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र पारे ने किया,अंत में आभार ऋषि पारे ने व्यक्त किया।इस दौरान ट्रस्टी राजेंद्र बलवटे,संजय काशिव,शैलेन्द्र जोशी,अशोक शुक्ला, एल के पारे,अजय पारे,सलभ जोशी, आशीष बिल्लौरे,संदीप बिल्लौरे,पंकज शांडिल्य,प्रमेंद्र साकल्ले,रविन्द्र पारे,कैलाश शुक्ला,समीर साकल्ले,शिशिर गार्गव,अतुल पारे,अजय पारे,शुभम गार्गव,अजय गुहा ,गौरव काशिव ,सहित सम्मान कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।




