हरदा
Trending

माताजी ने नेत्र दान किया एवं पगडी रस्म में शुक्ला परिवार द्वारा समाज को सहयोग प्रदान किया

माताजी ने नेत्र दान किया एवं पगडी रस्म में शुक्ला परिवार द्वारा समाज को सहयोग प्रदान किया

माताजी ने नेत्र दान किया एवं पगडी रस्म में शुक्ला परिवार द्वारा समाज को सहयोग प्रदान किय

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

 

हरदा – आज दिनांक 21-09-2025 को स्व.श्री श्याम चंद्र जी शुक्ल हरदा की पत्नी एवंश आलोक , अतुल,अवनीश, शुक्ल, की पूज्य माताजी,एवं शिवम ,नमन, अनुष्का, अधीश, अयन ,की पूज्यनीय दादीजी

*स्व श्रीमति प्रमिला देवी शुक्ल*

निवास: जैसानी चौक हरदा का दिनांक 10 सितम्बर 2025 शनिवार को स्वर्गवास हो गया था।

जिनका मंगलश्राद्ध एवं पगड़ी रस्म

दिनांक 21 सितम्बर 2025 रविवार को हरदा के एक निजी गार्डन में सम्पन्न हुई ।

जिसमें वृहद संख्या मे स्नेहीजन, रिश्तेदार एवं अनेकों समाज संगठन के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए एवं सभी ने मातु श्री एवं परिवार के द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की ।

*स्व.श्रीमति प्रमिला देवी शुक्ल* ने समाज व परिवार के दायित्यों का पूर्ण निर्वहन कर परिवार को संगठित रखा एवं बावीसा ब्राह्मण हरदा समाज के गठन की पहली महिला संगठन की महामंत्री बनी एवं 1956 मे अपनी मृत्यु के पश्चात नेत्र दान का संकल्प लिया गया था । 90 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी देह का त्याग किया ओर उनके संकल्प को तीनों पुत्रो द्वारा रोटरी क्लब के माध्यम से नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा नेत्र प्राप्त किया । आज नेत्र बेंक परिवार के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया एवं कहा की नेत्र दान एक महादान कार्य हे देत्र दान कर कई जिंदगी को रोशनी प्रदान की जा सकती हे । मातु श्री ने जाते जाते कई लोगों रोशनी प्रदान कर कई ।इस कार्य को सभी ने अमल मे लाना चाहिए । इसके पश्चात सभी ने उनकी स्वर्गस्थ पुण्य आत्मा की शांति हेतु सामूहिक रूप से श्रद्धासुमन अर्पित की एवं अन्य क्षेत्र से पधारे सामाजिक वंधुओ ने श्रध्दासुमन अर्पित की गई । जिसमे हरदा, खिरकिया, सिराली,इंदौर ,भोपाल, उज्जैन, शाखा के द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि सहित श्रद्धा सुमन अर्पित किए।एवं शुक्ला परिवार द्वारा सहयोग राशी प्रदान की ।

स्व.श्रीमति प्रमिला देवी शुक्ल की स्मृति को चिर स्थाई बनाने हेतु शुक्ल परिवार द्वारा समाज कल्याण के लिए

बावीसा ब्राह्मण समाज शाखा हरदा को 11000/ ग्यारह हजार रुपये

वृंदावन कॉलोनी हरदा मंदिर निर्माण के लिए 11000 /ग्यारह हजार रुपये

बावीसा ब्राह्मण समाज परमार्थिक ट्रस्ट सनावद को 5000/- पांच हजार रूपये

सर्व ब्राह्मण वेलफेयर सोसाइटी हरदा को

(निर्धन कन्या शिक्षा हेतु) 11000/ग्यारह हजार रुपये

दयोदय पशुधन संरक्षण समिति हरदा को 11000/ग्यारह हजार रुपये

समाज एवं लोक कल्याणार्थ में प्रदान किए ।

*स्व.श्रीमति प्रमिला देवी शुक्ल* की स्वर्गस्थ पुण्यात्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल शुक्ल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे ।

शुक्ल परिवार द्वारा समाज कल्याणार्थ समाज कोष में आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु बावीसा ब्राह्मण समाज संगठन हरदा, परमार्थिक ट्रस्ट सनावद, सर्व ब्राह्मण वेलफेयर सोसाइटी हरदा, दयोदय पशुधन संरक्षण समिति हरदा, वृंदावन कॉलोनी हरदा मंदिर निर्माण समिति , ने आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन हरदा शाखा के अध्यक्ष संदीप डाले एवं संरक्षक गोपाल शुक्ला द्वारा किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!